Dinner Date: पति करण सिंग ग्रोवर का हाथ थाम डिनर करने निकलीं बिपाशा बासू, शाॅर्ट ड्रेस में फ्लाॅन्ट की टोन्ड लेग्स

2/15/2022 9:21:13 AM

मुंबई: एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर पति करण सिंह संग मैरिड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। ये कपल अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। बिपाशा आए दिन पति संग आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर कपल को स्पाॅट किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दोनों प्यार के खास दिन यानि वैंलेनटाइन पर रोमांटिक डिनर करने पहुंचे। दोनों ब्लैक रंग की मैचिंग ड्रेस में डिनर डेट पर पहुंचे थे।

लुक की बात करें तो बिपाशा शिमरी कलर की शाॅर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड बोल्ड लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की थी।

मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। वहीं करण ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। दोनों ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।

इस दौरान कपल ने हाथों से हार्ट भी बनाया। करण और बिपाशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि बिपाशा ने  'राज', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। उनको आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था।इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पति करण सिंह ग्रोवर थे। करण के काम की बात

Content Writer

Smita Sharma