PICS: करवाचौथ पर पति संग रोमांटिक हुईं बिपाशा बासु, एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

11/5/2020 1:55:56 PM

मुंबई. 4 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार पूरे भारत देश में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन पत्नीयां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स में भी करवाचौथ का खासा क्रेज देखने को मिला। एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने भी पति करण सिंह ग्रोवर के लिए व्रत रखा। इस दौरान एक्ट्रेस पति के साथ रोमांस करती नजर आई। जिसकी तस्वीरें बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
शेयर तस्वीरों में बिपाशा और करण रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। इस दौरान करण बिपाशा को किस करते दिखाई दिए। लुक की बात करें तो बिपाशा ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया। एक्ट्रेस रेड सूट और ऑरेंज में नजर आई। वहीं करण कैजुअल लुक में हैंडसम दिखें। दोनों एक-साथ जच रहे हैं। फैंस इन तस्वीरें को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात साल 2015 में उनकी फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। अपनी एक्स वाइफ जेनिफर को तलाक देकर 2016 में बिपाशा से शादी कर ली। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News