बेटी देवी और पति करण संग बिपाशा ने मनाया अपना 44वां बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- ''यह जन्मदिन बहुत खास था''

1/8/2023 5:15:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 7 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का बेटी देवी के जन्म के बाद यह पहला बर्थडे था, तो ऐसे में इस बार एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना ही और था। बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी संग घर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका यह जन्मदिन बेहद खास रहा।


बिपाशा बसु ने अपने पति और देवी संग कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। हालांकि, इन तस्वीरों में देवी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन बिपाशा उसे गोद में लिए बेहद खूबसूरत और खुश दिख रही हैं। इस पोस्ट को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''हम में से 3 ❤️ यह जन्मदिन बहुत अलग था लेकिन बहुत खास ❤️
आपकी शानदार शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। वास्तव में आभारी।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

फैंस बिपाशा के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
बता दें, बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी को जन्म दिया। शादी के पूरे 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनकर बेहद खुश है।

 


 

Content Writer

suman prajapati