6वीं सालगिरह पर देर रात बिपाशा बसु-करण सिंह ने मनाया जश्न, वेडिंग वीडियो शेयर कर लुटाया एक-दूसरे पर प्यार

5/1/2022 11:22:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शादी का बंधन सबसे पवित्र बंधनों में से एक होता है। अगर पति पत्नी के सोच, विचार और कदम सबकुछ मिल जाए तो दोनों को जिंदगी जीने का स्वाद ही आ जाता है। पति करण सिंह ग्रोवर संग ऐसी लाइफ जीते बिपाशा बसु को 30 अप्रैल को पूरे 6 साल हो गए हैं और कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश है। 6वीं सालगिरह पर बिपाशा-करण ने दोस्तों संग देर रात खूब पार्टी की और इस मौके पर एक्ट्रेस अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर कर पति के लिए खास पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


वीडियो शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन में लिखा- ''मेरे चेहरे पर और मेरी आंखों में मुस्कान के लिए धन्यवाद करण सिंह ग्रोवर। जिस दिन से मैं तुमसे मिली हूं, यह  गजियन बार उज्जवल हो गया है❤️ मैं तुम्हें अभी और हमेशा के लिए प्यार करती हूं. #monkeylove #happy6thmonkeyversary.''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

वहीं करण ने अपनी शादी का वीडियो शेयर कर बिपाशा के नाम खास पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- ''मेरे होने और मुझे पूरी दुनिया में सबसे भाग्यशाली, सबसे खुश और सबसे प्रिय व्यक्ति बनाने के लिए धन्यवाद बिपाशा बसु. मैं हर रात यह सोचकर सोता हूं कि मैं आपसे और प्यार नहीं कर सकता और फिर मैं हर सुबह यह महसूस करता हूं कि मैं कल रात कितना मूर्ख था क्योंकि मैं निश्चित रूप से अब आपसे बहुत अधिक प्यार करता हूं! यह एक दुष्चक्र है!
6वीं सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार!''

 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

 

इसके अलावा सेलिब्रेशन वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात कपल ने किस तरह दोस्तों संग धमाल मचाया। करण-बिपाशा ने खूबसूरत केक काट अपनी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन नाइटी ड्रेस में कूल दिखीं। वहीं करण ब्लैक शर्ट और डेनिम पैंट में कैजुअल दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)


फैंस कपल के इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें सालगिरह के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल, 2016 में एक दूसरे संग शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। एक दूसरे संग 7 जन्मों के बंधन में बंधने को दोनों बेहद खुश हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट और वेकेशन एंजॉय करते देखा जाता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News