दोस्तों के साथ धमाल...प्यार संग लिपलाॅक...परफेक्ट है बिपाशा बसु का बेबी शावर, बेबी पिंक ड्रेस में प्रेग्नेंट हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

9/24/2022 11:03:38 AM

मुंबई: प्रेग्नेंसी हर औरत के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण लेकिन कठिन फेज में से एक हैं। इस फेज में पति अपनी गर्भवती पत्नी को हर समय खुश रखने का प्रयास करता है। ऐसा ही कुछ एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट पत्नी बिपाशा बसु के लिए करते हैं।

वह आए दिन प्रेग्नेंट पत्नी बिपाशा को कोई ना कोई सप्राइज देते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही करण ने बिपाशा के लिए गोदभराई की रस्म रखी थी जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। वहीं अब करण ने एक बार फिर पत्नी के लिए बेबी शावर पार्टी होस्ट की।

दरअसल, कपल ने मुंबई में दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। इस बेबी शावर पार्टी में आरती सिंह, शमिता शेट्टी, वीजे अनुषा समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

लुक की बात करें तो Mom To Be बिपाशा बसु बेबी पिंक कलर की हाई स्लिट डीपनेक गाउन में स्टनिंग दिखीं। इस ड्रेस में बिपाशा अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

वहीं करण ब्लू फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं।  बेबी शावर पार्टी में सबने काफी मस्ती की। कुछ वीडियोज में Parents To Be कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। कपल लिपलाॅक करता नजर आया।


बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। अब शादी के बाद वो अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma