बेस्ट फ्रेंड आयाज खान की पत्नी के बेबी शॉवर में पहुंची प्रेग्नेंट बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए हसीनाओं ने पतिओं संग यूं दिए पोज

10/23/2022 3:19:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनकी सबसे अच्छी दोस्त, अयाज खान की पत्नी जन्नत खान, दोनों जीवन के सबसे अच्छे फेज-प्रेग्नेंसी का आनंद ले रही हैं। हाल ही में जन्नत की गोद भराई हुई, जिसमें एक्ट्रेस बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शामिल हुईं। बेबी शॉवर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जन्नत खान अपने बेबी शॉवर में रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

इस दौरान उनके पति अयाज फ्लोरल शर्ट में दिख रहे हैं।

 

वहीं, इस दौरान बिपाशा ब्लू काफ्तानी कुर्ते के साथ मैचिंग ट्राउजर में नजर आ रही हैं। जबकि करण सिंह प्रिंटेड टी शर्ट में परफेक्ट लग रहे हैं।

 

इस दौरान दोनों प्रेग्नेंट एक्ट्रेसेस कैमरे के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और उनके पति अपनी बीवियों के बेबी बंप पर किस करते नजर आ रहे हैं।


बेबी शॉवर पार्टी की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।


 

Content Writer

suman prajapati