पति करन के साथ हॉस्पिटल पहुंची बिपाशा, क्या है कोई गुड न्यूज

12/20/2017 10:13:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस मानी जाने वाली बिपाशा बसु ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन फिर भी वह अपनी तस्वीरों की वजह से हमेशा चर्चा में ही रहती हैं। हाल ही में बिपाशा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं

जिसमें वह अपने पति करन सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुईं हैं। इन तस्वीरों को देखकर तो एेसा ही लग रहा है कि इस क्यूट कपल के घर गुड न्यूट आने की संभावना लग रही है। 

बताया जा रहा है कि  इस क्यूट कपल के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि गुड न्यूज होने की खबर महज अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं है।  सूत्र के अनुसार, बिपाशा पति करन की वजह से अस्पताल आई थीं।

दरअसल, करन के पेट में इंफेक्शन हुआ था। इसलिए वे दोनों हॉस्पिटल गए। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। खबरों की मानें तो कुछ समय पहले करन-बिपाशा एक साथ टीवी पर दिखने वाले हैं। वह स्टार प्लस के रियलिटी शो इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार को जज करेंगे। 

बता जें कि करन और बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। इनकी जोड़ी को काफी लोग पसंद करते हैं।