Good News! प्रेग्नेंट हैं 43 की बिपाशा बासु, शादी के 6 साल बाद भरेगी एक्ट्रेस की सूनी गोद

7/29/2022 3:13:44 PM

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अब इस कपल को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है।  कपल आने वाले दिनों में अपने फैंस के बीच ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। कपल शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चा का स्वागत करेगा।

इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। फैंस भी काफी लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सभी कपल के मुंह से इस खबर को सुनने के लिए बेताब हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी को 6 साल पूरे गए हैं। कुछ पहले ही बिपाशा और करण ने शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारा नोट भी शेयर किया था। 

Content Writer

Smita Sharma