4 दिन बाद बेटी संग अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, कपल के चेहरे पर साफ झलकी 'देवी' को घर ले जाने की खुशी

11/15/2022 2:11:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी टाउन के लविंग कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के 12 नवंबर बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी। कपल शादी के पूरे 6 साल बाद पेरेंट्स बना है, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही है। वहीं अब  कपल अपनी लक्ष्मी बिटिया को जन्म के पूरे 4 दिन बाद घर ले आए है। दोनों को हाल ही में बेटी के साथ अस्पताल के बाहर घर ले जाते समय स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी को अपनी गोद में लिए नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी नन्हीं परी का चेहरा ढका हुआ है।

 

एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कैजुअल नजर आ रही हैं, जबकि करण सिंह ग्रोवर ब्लैक आउटफिट में पीठ पर एक बैग कैरी किए नजर आ रहे हैं। करण अपनी बेटी और पत्नी के साथ कैमरे के सामने विक्टरी साइन बनाते हुए पोज दे रहे हैं।

 

वहीं बिपाशा भी चेहरे पर मास्क लगाए हैप्पी पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


  

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। डेटिंग के कुछ समय बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने 16 अगस्त को अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है।
 

Content Writer

suman prajapati