बिपाशा की शादी में पहुंचे थे Ex बॉयफ्रेंड डिनो मोरिया, पति संग गले में हाथ डालकर खिचाई थीं तस्वीरें

1/15/2020 5:17:22 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु का कहना है कि जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते हैं तो शादी और खूबसूरत हो जाती है। बिपाशा और करण की इस शादी को 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं, कपल ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं इस शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें-

इस जोड़ी को आखिरी बार 2015 की हॉरर फिल्म 'अलोन' में एक साथ देखा गया था। 

बिपाशा ने कभी मॉडलिंग करियर में आने का प्लान नहीं किया था, जब तक कि वह कोलकाता के एक होटल में मॉडल मेहर जेसिया रामपाल से नहीं मिलीं, जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग करने का सुझाव दिया।

बिपाशा 2011 में टाइम्स की 50 सबसे डिजायरेबल वीमेन की लिस्ट में 8 वें स्थान पर और 2012 में 13 वें स्थान पर रहीं।

बिपाशा की लव लाइफ कभी सीक्रेट नहीं रही। उन्होंने सबसे पहले अभिनेता डिनो मोरिया को डेट किया था। डिनो उनके साथ 'राज' फिल्म में थे। दिनों के बाद उनकी लाइफ में जॉन अब्राहम की एंट्री हुई थी। 

बिपाशा कुछ समय के लिए हरमन बावेजा के साथ भी रिश्ते में रही। जल्द ही, यह रिश्ता भी खत्म हो गया और फिर करण सिंह ग्रोवर आए। 

करण ग्रोवर की शादी हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने तलाक ले लिया और बिपाशा से शादी कर ली। यह करण की तीसरी शादी थी।

शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई दिग्गज आए। बच्चन फैमिली, सलमान खान, प्रीती जिंटा से लेकर सोनम कपूर तक कई मेहमान इस शादी में शामिल हुए थे। 

बिपाशा के साथ रिलेशन में रह चुके उनके Ex डिनो मारियो भी इस शादी में पहुंचे थे। 

करण अगली बार 3 देव में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी के बारे में अभी कुछ साफ़ नहीं है। वहीं बिपाशा के पास फिलहाल अपनी किटी में कोई फिल्म नहीं है। 

Edited By

Akash sikarwar