CHECK OUT: बिपाशा और करण ने ऐसे सेलीब्रेट की अपनी फर्स्ट एनिवर्सी

4/29/2017 1:34:45 PM

मुंबईः बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपने साथ का एक साल पूरा कर लिया हैं। इस एक साल में दोनों ने एक साथ काफी प्यारे लम्हे सेलिब्रेट किए हैं। अपने विवाह की पहली सालगिरह के मौके पर 'नो एंट्री' अभिनेत्री बिपाशा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वे सेलीब्रेट करते दिखाई दिए हैं। 

बिपाशा और करण गत वर्ष 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। बिपाशा का कहना है कि उनके रिश्ते का मूलभूत आधार दोस्ती है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियो साझा कर फिर से यादें ताजा की हैं। वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा है, 'जल्द ही एक वर्ष पूरा होने वाला है। यह क्लिप अप्रैल की है, जब हम अधिकारिक तौर पर पति और पत्नी बने थे। अब तक का सफर अछ्वुत रहा। हमारे रिश्ते की महत्वपूर्ण नींव दोस्ती है।'