करण के साथ बिपाशा नजर आई रोमांटिक डेट पर, देखें Lovey-Dovey मोमेंट्स

6/22/2017 5:27:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बसु बुधवार रात हसबैंड के करण सिंह ग्रोवर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुई। इस दौरान बिपाशा ने जहां समर येलो ड्रेस पहनी थी तो वहीं करण ब्लैक सूट में नजर आए। हाल ही में ओपन हुए रेस्त्रां 'अर्थ' से निकलते वक्त दोनों खुलकर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताते नजर आए। उनके Lovey-Dovey मोमेंट्स वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने कैमरे में कैद कर लिए। 

गौरतलब है कि बिपाशा और करण की शादी को अप्रैल में एक साल हुआ है।  बिपाशा और करण की नजदीकियां फिल्म 'अलोन' के सेट पर बढ़ी थीं। इसी फिल्म के जरिए ही दोनों को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखा गया था। फिलहाल, बिपाशा के पास कोई फिल्म नहीं है।

वहीं, करण की फिल्म '3 देव' की रिलीज अटकी हुई थी है। 2015 में इसका फर्स्ट लुक सामने आया था और 2016 में इसे रिलीज किया जाना था। हालांकि, किसी कारण यह टल गई। फिल्म कब रिलीज होगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।