करण के साथ रिश्ते का मूल आधार दोस्ती: बिपाशा

4/28/2017 9:48:39 AM

मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री और बंगाली बाला विपाशा बसु का कहना है कि उनके और करण सिंह ग्रोवर के बीच अटूट रिश्ते का मूल आधार दोस्ती है।  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग एक वर्ष पूरा होने वाला है। बिपाशा और करण गत वर्ष 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे।

बिपाशा का कहना है कि उनके रिश्ते का मूलभूत आधार दोस्ती है।   बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियो साझा कर फिर से यादें ताजा की हैं। वीडियो के साथ बिपाशा ने लिखा है, 'जल्द ही एक वर्ष पूरा होने वाला है। यह क्लिप अप्रैल की है, जब हम अधिकारिक तौर पर पति और पत्नी बने थे। अब तक का सफर अछ्वुत रहा। हमारे रिश्ते की महत्वपूर्ण नींव दोस्ती है।'