Bikaner vacation: बॉयफ्रेंड शेन संग रोमांटिक हुईं अनुराग की लाडली आलिया, हाथ में जूस गिलास थामे लिपकिस करता दिखा कपल

11/9/2021 12:35:40 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इन दिनों बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के रिलेशनशिप में हैं। आलिया अक्सर शेन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह कई दफा शेन के साथ अपनी लव लाइफ के बारे में सवालों के जवाब देती नजर आईं है। इसी बीच हाल ही में अनुराग की बेटी ने बॉयफ्रेंड संग अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

दरअसल, आलिया कश्यप इन दिनों बॉयफ्रेड शेन के साथ बीकानेर में हैं, जहां दोनों एक साथ रोमांटिक पल बिता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "रोमांटिक गेटअवे।" 


View this post on Instagram

A post shared by Aaliyah Kashyap (@aaliyahkashyap)

पहली तस्वीर में आलिया और शेन को अपने सामने नाश्ते की मेज के साथ बिस्तर पर बैठे हाथों में जूस गिलास थामें एक-दूसरे को देखते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक दूसरे को लिपकिस करता नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों व्हाइट बाथरोब पहने नजर आ रहे हैं। 


फैंस आलिया शेन की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  


इस साल की शुरुआत में, आलिया ने बताया था कि कैसे वह एक डेटिंग ऐप के जरिए शेन से मिलीं थीं। 

Content Writer

suman prajapati