SSR Suicide Case: घर से फरार रेहा, FIR के बाद एक्ट्रेस से मिलने पहुंची थी बिहार पुलिस

7/29/2020 12:10:01 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में अब एक्टर की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को सुशांत के परिवार वालों ने पटना के राजीव नगर थाने में रेहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

वहीं, इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी। इसी बीच खबर आई है कि बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत के करीबियों से पूछताछ की। रेहा और सुशांत को जानने वालों से भी बिहार पुलिस ने पूछताछ की।वहीं, जब रेहा से पूछताछ के लिए बिहार पुलिस उनके घर पहुंची तो एक्ट्रेस घर पर नहीं मिलीं।

यहां तक कि रेहा से फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया। रेहा से पूछताछ ले लिए बिहार पुलिस अब नोटिस देने पर विचार कर रही है।अब बिहार पुलिस उस शख्स की तलाश में जुटी है, जिसके नाम का सिम कार्ड सुशांत इस्तेमाल कर रहे थे। 

बता दें कि इससे पहले खबरें आईं थीं कि एफआईआर दर्ज होने के बाद रेहा चक्रवर्ती अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगी।, सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया है कि 2019 से पहले सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थे को रेहा के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? इसकी जांच हो... सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए निकालने की भी जांच की मांग की है। सुशांत के परिवार वालों ने शक जताया है कि रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।
 

Smita Sharma