सुशांत सिंह मामले में निर्देशक रूमी जाफरी के घर पहुंची बिहार पुलिस, 4 घंटे तक की पूछताछ

8/2/2020 10:58:22 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिहार के पटना पुलिस स्टेशन में सुशांत सिंह राजपूत का मामला दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आई हुई है। मामले को जांचने के लिए पुलिस मुंबई पहुंची हुई है और लगातार सुशांत के संपर्क रखने वालों से पूछताछ कर रही है। बीते शनिवार बिहार पुलिस लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी के घर पहुंची और उनसे करीब 4 घंटे तक पूछताछ की।


बिहार पुलिस का कहना है कि सुशांत के आखिरी दिनों में रूमी जाफरी उनके और रेहा के क्लोज थे, ऐसे में उनसे काफी अहम जानकारी हासिल की जा सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि जाफरी रेहा चक्रवर्ती और सुशांत को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। रूमी ने शुरुआत में बताया था कि वह सुशांत की स्थिति के बारे में जानते थे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस ने रूमी के सामने कई तरह के सवाल खड़े किए। 


बता दें अब तक पूछे गए लोगों में से बिहार पुलिस ने सबजे ज्यादा देर तक रूमी जाफरी पूछताछ की है। इस दौरान सुशांत की मौत से जुड़े कई नए तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के लिए बता दे बिहार पुलिस अब तक सुशांत के दोस्त महेश सेठी, कुक अशोक, बहन मीतू सिंह, एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, सुशांत के डॉक्टर चावड़ा और नीरज से पूछताछ कर चुकी है। 

 
 

Edited By

suman prajapati