केके सिंह की FIR के बाद एक्शन में आई बिहार पुलिस, सुशांत के अकाउंट की डिटेल जानने बैंक पहुंची टीम

7/30/2020 4:53:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह सुसाइड मामले में पुलिस लगातार इस छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस से अब तक मामले का कोई हल नहीं निकल पाने के चलते अब सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस को मामला सौंपा है। अब बिहार पुलिस इस मामले में काफी एक्टिव दिखाई दे रही है। हाल ही में पुलिस इस मामले की जांच के लिए सुशांत की कोटक बैंक में जानकारी लेने के लिए पहुंची है।


बता दें सुशांत के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल में विश्वास नही हैं। इसलिए उन्होंने बिहार के पटना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। अब इस मामले में जांच के लिए पुलिस मुंबई पहुंची हुई है।

 

अब हाल ही में पुलिस ने सुशांत की अकाउंट डिटेल जानने के लिए बैक का दौरा किया। जिससे उन्होंने ये पता लगाने की कोशिश की कि उनकी मौत के पहले कितना ट्रांजेक्शन हुआ और मौत के बाद कितना हुआ और कितनी बार।


बता दें सुशांत सिंह ने पिछले महीने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद अब तक मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। सुशांत की मौत के आरोपों के घेरे में अब तक कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। 



 


 

Edited By

suman prajapati