सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, एक्टर को दी श्रद्धांजलि

6/21/2020 9:23:52 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद उनके फैंस और करीबी सदमे में हैं और सोशल मीडिया उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह के पटना वाले घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की थी और सांत्वना दी थी। वहीं अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुशांत के परिवार से भेंट की है और एक्टर के प्रति शोक जताया है। 


उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत की फैमिली से मुलाकात करते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो शेयर कर सुशील कुमार लिखते हैं,  ''फिल्म अभिनेता स्व. सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिल सांत्वना देते हुए।''

PunjabKesari
बता दें सुशांत सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। बिहार में पलने बढने के बाद सुशांत ने मुंबई जाकर अपने करियर की शुरूआत की और कई हिट फिल्मों में काम किया। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 फरवरी को अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। अभी उनके सुसाइड करने के पीछे का कोई ठोस कारण नहीं पता चल पाया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Related News

Recommended News