सुशांत केस: बिहार के कैबिनेट मंत्री ने मुंबई पुलिस पर साधा निशाना, बोले ''ठीक जांच करती तो क्या जरूरत थी पटना में FIR..''

7/31/2020 9:30:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की निधन को करीब डेढ महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक भी इस मामले में कोई सबूत हाथ लगने पर सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस को FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद बिहार पुलिस काफी एक्टिव दिखाई दे रही है और लगातार जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि बिहार पुलिस के एक्शन में आने के बाद कई चौकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। वहीं अब बिहार के कैबिनेट मंत्री ने भी अब इस मामले में मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। 

PunjabKesari


बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय झा मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सुशांत के परिवार से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि जिस दिशा में वो जांच चाहते हैं उस तरफ जांच नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा परेशान उनके पिता लग रहे थे, क्योंकि वो बिहार से कैसे हर बार मुंबई जाएंगे और जांच कराएंगे।

PunjabKesari
संजय झा ने आगे बताया कि सुशांत के पिता ने जो बातें एफआईआर में लिखी हैं उसमें साफ तौर पर नाम लिखे हैं। जबकि मुंबई पुलिस ने कहा था कि जो प्रोडक्शन हाउस हैं सिर्फ उसका नाम दीजिए। उनके परिवार ये सब बाते बहुत अजीब लगीं थी।
मंत्री ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुंबई पुलिस ठीक से जांच कर रही होती तो उनके परिवार को क्या जरूरत थी, बिहार पुलिस के पास जाने की, अपनी एफआईआर दर्ज कराने की।
बता दें सुशांत के पिता केके सिंह ने रविवार को रेहा और पांच अन्य लोगों को खिलाफ बिहार के पटना में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद मामला और भी पेचीदा हो गया। अब इस मामले में लगातार चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News