BB: फिनाले से पहले कटा रश्मि देसाई का पत्ता! मिड वीक एविक्शन में बेघर हुईं टीवी की बहू

1/21/2022 2:40:21 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 15' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो में इन दिनों घर में टिकट टू फिनाले वीक की आखिरी दौड़ जारी है। इस टास्क के अंतिम पड़ाव में तेजस्वी प्रकाश, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जऔर अभिजीत बिचुकले के बीच दौड़ लगी हुई है।

टास्क में देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई के बीच बीते दिन भी काफी झगड़ा देखने को मिला। जहां तेजस्वी प्रकाश आखिर में बाजी मारने वाली है। वहीं  रश्मि देसाई गेम शो में एकदम अकेले पड़ गई हैं।

उन्हें शमिता शेट्टी को छोड़कर कोई भी सपोर्ट करता नहीं दिखा। ऐसे में रश्मि देसाई टिकट टू फिनाले वीक में एंट्री से पीछे रह जाने वाली है। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो  शो में जल्द ही बिग-बॉस 15 में मिड-वीक एविक्शन होने वाला है। सोशल मीडिया पर बज है कि रश्मि देसाई मिड वीक इविक्शन का शिकार हो सकती है। 

 

इन सभी अटकलों के बीच रश्मि देसाई के फैंस बिग बॉस पर भड़ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिग बॉस को चेतावनी तक दे दी है। एक यूजर ने लिखा- 'लाइव फीड में कोई नजर नहीं आ रहा था। ना बेडरूम एरिया में और ना ही बाथरूम एरिया में। क्या ये एविक्शन का टाइम है?'बता दें कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का मूवमेंट ना दिखाई देने के बाद फैंस ने पहले मिड-वीक एविक्शन और फिर घर की सदस्य रश्मि देसाई के एविक्शन का अनुमान लगाना शुरू कर दिया।

अन्य यूजर ने लिखा-'यदि रश्मि देसाई के साथ अन्याय किया, तो मैं बिग बॉस देखना बंद कर दूंगा।' अब तक फिनाले में करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राखी सावंत, तेजस्वी प्रकाश पहुंचे हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma