'बिग बाॅस' फेम हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार,जानिए क्या है पूरा मामला

5/8/2021 2:57:01 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन 12वीं कक्षा के बच्चों कि परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

इसके साथ ही उनकी मांग थी की सरकार को बच्चों की स्कूल की फीस भी माफ कर देनी चाहिए। इस दौरान का एक वीडियो पैपरजादी विरल ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। 

हिंदुस्तानी भाऊ के गिरफ्तारी की वजह मुंबई के लाॅकडाउन को भी माना जा रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में काफी देखने को मिल रहा है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए मुंबई में लाॅकडाउन लगाया है। ऐसे में हो सकता है कि कोरोना गाइडलेंस की धज्जियां उड़ाने को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया हो। 

बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ अक्सर अपने बयानों, ट्वीट्स और  वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं।विवादित ट्वीट्स की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ का ट्विट अकाउंट भी संस्पेंड हो चुका है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

Content Writer

Smita Sharma