अंदर से कुछ एेसा दिखता है बिग बाॅस 12 का घर, प्रीमियर से पहले तस्वीरें आईं सामने

9/14/2018 4:50:50 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' इसी महीने यानि 16 सितंबर को अॉनएयर होने वाला है। इस बार ये शो पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में जोड़ियां धमाल मचाएंगी। इस बार शो में कई बदलाव किए गए है। हमेशा की तरह शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

 

 

 शो के प्रीमियर से पहले एक वीडियो और कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें दिखाया गया है कि 12वें सीजन में बिग बॉस का घर अंदर से कैसा है?  इन तस्वीरों को '' बिग बाॅस द खबरी'' ने शेयर किया है।

 

 

 

वहीं वीडियो की बात करें तो इसमें घर के अंदर का माहौल दिखाया गया है। जेल से लेकर घर के लिविंग एरिया तक नीले रंग को ध्यान में रखकर डेकोरेशन की गई है। इसके अलावा हर बार की ही तरह घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है। 

 

 

शो में विचित्र जोड़ियां कॉन्सेप्ट रखा गया है. ये जोड़ियां किसी भी रिश्ते की हो सकती हैं।कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष पहली सेलेब्रिटी जोड़ी होंगी।  भजन सम्राट अनूप जलोटा भी शो का हिस्सा होंगे।

 

 

इसके अलावा दीपिका कक्कड़, देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर, परम सिंह, सृष्टि रोडे, सुबुही जोशी, शालीन भनोट, विभा छ‍िब्बड़, स्टारलेट एम रोज, पम्मी आंटी के नाम भी शामिल है।  
 

 

 

 

 

 

Neha