Wedding Album:  नेहा पेंडसे ने पुणे में बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, महाराष्ट्रन लुक में गजब दिखीं एक्ट्रेस

1/6/2020 10:46:46 AM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस सीजन 12' की कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने 5 जनवरी को पुणे में बाॅयफ्रेंड शार्दुल सिंह के साथ शादी रचाई। कपल मराठी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधा। हाल ही में मेहा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों में अपने पति के साथ नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के दौरान पेस्टल पिंक कलर की नऊवारी साड़ी में दिखाई दी। मराठी नोड पिन, कुंदन ज्वैलिरी, माथे पर बिंदी और बालों में गजरॆा एख्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है।

वहीं शार्दुल शेरवानी में काफी जच रहे हैं। सामने आईं तस्वीरों में नेहा के चेहरे पर अलग ही निखार देखने को मिल रहा है। उन्होंने पति और फ्रेंड्स के साथ जमकर पोज दिए। 

नेहा पेंडसे की शादी में कई टीवी और मराठी इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल होते दिखाई दिए। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर धड़़ले से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा जल्द ही सिद्धार्थ मेनन के साथ मराठी फिल्म 'जून'  में नजर आएंगी। नेहा ने  कैप्टन हाउस से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि नेहा को असल पहचान  'MayI Come in Madam' और बिग बाॅस के जरिए मिली थी।नेहा कई  हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी फिल्मों मे काम कर चुकी हैं। वहीं उनके पति की बात करें तो वह इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह महाराष्ट्र के एक पाॅलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

Smita Sharma