भोजपुरी एक्टर ने ''अंगूरी भाबी'' शिल्पा को लेकर कर दी भविष्यवाणी, जानें क्या है वह

1/15/2018 12:57:24 PM

मुंबई:  सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 के फिनाले में शिल्पा शिंदे ने जीत हासिल की है। हिना खान के मुकाबले टीवी की 'अंगूरी भाबी' को उनके फैंस ने जबरदस्त वोट करके इस सीजन का विनर चुना। 

शिल्पा शिंदे की इस जीत पर भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनके बारे में एक भविष्यवाणी कर दी। रवि किशन ने बॉलीवुडलाइफ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘वो एक साफ दिल की इंसान है। उनकी माने तो विकास और उनकी कंट्रोवर्सी के बाद शिल्पा को मैंने काफी गलत समझा था। मैं समझता था की यह पागल लड़की हैं जो अपने करियर को अपने हाथों से बर्बाद कर रहीं है। लेकिन घर में आने के बाद विकास से उन्होंने अपनी इस लड़ाई को कंटिन्यू रखा और अपना जहर निकाल दिया। जिसके बाद उनका एक सुन्दर सा रूप बाहर आया।


रवि किशन ने कहा इतना ही नहीं जब उन्हें अर्शी और आकाश ने काफी बोला तब भी उन्होंने कभी किसी के लिए बुरा नहीं सोचा। जिसके कारण दर्शकों से उनको काफी प्यार मिला। शो से बाहर आने के बाद वो बहुत बड़ी स्टार बन जाएंगी। उन्हें शो से निकलने के बाद कभी काम की कमी नहीं होंगी। उन्हें इतना प्यार मिलेगा जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा है।’ खबरों की मानें तो शिल्पा को ये शो जीतने के बाद 44 लाख रुपए के साथ कलर्स के साथ तीन शो में काम करने का मौका भी मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News