Bigg Boss: बंदगी करना चाहती है रिश्ता खत्म, पुनीश ने मारा थप्पड़

11/29/2017 10:35:25 AM

मुंबई:  बिग बॉस में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन इस रोमांस में एक ट्वीस्ट सामने आया है। यह बिग बॉस का घर है जहां पर कैमरे के लिए पल पल रिश्ते बदलते हैं।


बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में पुनीश और बंदगी गार्डन एरिया में ब्रेकअप की बात करते हैं। बंदगी पुनीश को कहती दिखी कि पूरे घर को हमारे प्यार से दिक्कत है। क्यों ना इस प्यार को खत्म कर दिया जाए। जिसपर वो पुनीश कहते हैं चलो आज खत्म ही कर देते हैं। बंदिगी कहती हैं कि अब मैं घर में लड़के देखूंगी और तुम लड़कियां देखो।

इसके बाद वो दोनों एक ब्रेकअप गेम खेलते हैं, जिसके दौरान पुनीश बंदगी को मजाक में एक थप्पड़ भी मारते हैं। हालांकि ये सब मजाकिया तौर पर हो रहा था।

बिग बॉस में पुनीश और बंदगी का रोमांस चाहे गेमप्लान हो या फिर सच्ची मोहब्बत यह तो उनके घर से बाहर आने के बाद पता चल जाएगा। बता दें, इन्हें हर रोज घर के किसी कोने में प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है।