Halloween 2021: रात के अंधेरे में इस अंदाज में मुंबई की सुनसान सड़कों पर निकली ''Bigg Boss OTT'' विनर, दिव्या अग्रवाल को सामने देख छूटे लोगों के पसीने
11/1/2021 12:07:32 PM

मुंबई: दुनिया भर में 31 अक्टूबर को हैलोवीन त्योहार सेलिब्रेट किया। वैसे तो ये त्योहार पश्चिमी देशों अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है लेकिन अब इस हैलोवीन का क्रेज भारत में भी देखा गया। ऐसे में हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है।
बी-टाउन के कई स्टार्स इस वीक पर भूतिया अवतार में दिखे। लेकिन जिस स्टार के लुक ने लोगों के रोंगटे खड़े किए वह थी बिग बाॅस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल। हाल ही में दिव्या अग्रवाल का हैलोवीन लुक सामने आया है जिसमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है।
ये लुक उन्होंने एचडी मेकअप के जरिए हासिल किया है। इस लुक में दिव्या बेहद अलग और डरावनी लग रही हैं। वो सड़कों पर घोस्ट बनी फिरती दिख रहीं हैं।
रात के अंधेरे में अगर दिव्या के इस भूतिया अवतार को अगर कोई देख लेता तो वह डर के मारे चीख पड़ता। दिव्या के इस चुड़ेल लुक की तस्वीरें इंटनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपने बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। अपने इसी अंदाज के चलते वह दर्शकों की फेवरेट भी बन गईं और सीजन की विनर बनीं। दिव्या शो में सबसे पंगे लेते भी दिखीं फिर चाहे वह होस्ट करण जौहर ही क्यों ना हों।