Bigg Boss OTT Promo: ''कभी खुशी कभी गम'' गाने पर करण जौहर ने मारी धांसू एंट्री, फिल्मी अंदाज में दिखाया घर का शानदार नजारा

8/8/2021 3:34:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मोस्ट अवेटड शो 'बिग बॉस OTT' का कुछ घंटो में ही आगाज होने वाला है। इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं। इसलिए इसे लेकर फैंस को काफी एक्साइटमेंट है। हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

 

मेकर्स ने इस प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में करण जौहर अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के टाइटल ट्रैक पर धांसू एंट्री करते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voot (@voot)

वीडियो में बिग बॉस ओटीटी हाउस की एक झलक भी दिखी दी है। करण जौहर वीडियो में कहते हैं, 'आया हूं मैं करण, यू एंड आई विल हैव लोटस ऑफ फन...इस घर का नियम कभी खुशी कभी गम।' इस प्रोमो वीडियो को लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


 

Content Writer

suman prajapati