बर्थडे पार्टी पड़ी महंगी: ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं बिग बॉस मराठी फेम हिना पांचाल

6/28/2021 8:01:29 AM

मुंबई: नासिक के इगतपुरी में रेव पार्टी पर रेड के दौरान पुलिस ने ड्रग्स ले रहे लोगों को अरेस्ट किया है।  पुलिस ने शनिवार रात 2 बजे करीब इस पार्टी से करीब 22 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं। हिना के साथ एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ की एक्ट्रेस के साथ दो महिला कोरियोग्राफर्स को भी अरेस्ट किया गया है।

कौन है हिना पांचाल

हिना पांचाल ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। वह आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' के लिए मशहूर हैं। वह बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुकी हैं।  हिना साल 2020 फरवरी में टीवी शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आईं थीं।

पार्टी की बात करें तो सभी लोग पीयूष शाह की बर्थडे पार्टी के लिए शुक्रवार की सुबह सभी लोग इगतपुरी के स्काई ताज विला में गए थे। जहां रात 12 बजे पीयूष का केक काटा गया। शनिवार को रात को रेव पार्टी शुरू हुई थी।

बता दें कि बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी स्टार्स पर पैनी नजर है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। 

Content Writer

Smita Sharma