First Pic:सपना चौधरी ने शेयर की बेटे की पहली झलक, मां कंधे से यूं लिपटा दिखा एक्ट्रेस का लाडला

12/16/2020 8:39:50 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर चर्चा में रहती हैं। सपना ने लगभग 2 महीने पहले अपने बेटे को जन्म दिया था। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सपना ने बेटे को जन्म दिया है वो इसलिए क्योंकि सपना ने अपनी शादी के बारे में ही खुलासा नहीं किया था।

वहीं अब हाल ही में सपना ने फैंस को अपने लाडले की पहली झलक दिखाई है। ये पहली बार है जब सपना ने अपने बेटे की कोई तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। सामने आई तस्वीर में सपना बेटे को गोद में लिए खड़ी हुई हैं।

 

तस्वीर में सपना का बेटा उनके कंधे से लिपटकर सोया हुआ है और सपना ने भी बहुत प्यार से उसे अपने ऊपर सुला रखा है। हालांकि इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है।इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।' फैंस सपना की इस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सपना ने जनवरी में  हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से कोर्ट मैरिज की थी। ये शादी बेहद सादगी के साथ हुई थी जिस वजह से इसकी 
खबर किसी को नहीं थी। शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना ने बेटे को जन्म दिया। सपना ने शादी के बाद करवाचौथ पर पहली बार पति के संग तस्वीर शेयर की थी। 
 

Smita Sharma