पहाड़..प्यार और परिवार: भागदौड़ भरी जिंदगी को छोड़ अपने होमटाउन पहुंची रूबीना, परिवार संग की खूबसूरत वादियों की सैर

4/21/2022 12:50:06 PM

मुंबई: जिंदगी में कुछ चीजें जब छूटती चली जाती हैं तो उसे फिर से वापस पाना मुश्किल होता है। मायनगरी की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना उलझ जाता है कि उसे खुद के साथ और अपनों संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलता। जहां एक आम इंसान अपनी लाइफ को लग्जीरियस बनाने के लिए दिन भर मेहनत करता है। वहीं दूसरी तरफ स्टार्स अपनी लग्जीरियस लाइफ को और भी ज्यादा अच्छा बनाने के लिए मेहनत करते हैं।

इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो अपने होमटाउन को छोड़ अपने सपनों को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी में पहुंची। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक का नाम भी शामिल है। वैसे तो रूबीना अक्सर ही फैमिली संग किसी ना किसी जगह ट्रिप पर निकल जाती हैं।

वहीं अब रूबीना भागदौड़ भरी जिंदगी को छोड़ अपने होमटाउन पहुंची। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में पहुंच रूबीना का चेहरा खिल उठा। उन्होंने इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

इन तस्वीरों में रूबीना दिलाइक का अंदाज देखने लायक है। एक तस्वीर में रूबीना एक्ट्रेस मम्मी और बहन के साथ पोज देती दिखाई दीं।

 पहाड़ की खूबसूरत वादियों में पहुंच रूबीना ने वहां लगे फूलों को भी तोड़ा। अपनी एक तस्वीर में एक्ट्रेस हाथों में ढेर सारे फूल लेकर पोज देती नजर आईं।

इन तस्वीरों के साथ रूबीना ने लिखा-पहाड़,प्यार और परिवार। फैंस रूबीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो रुबीना जल्द ही फिल्म अर्ध में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ हितेन तेजवानी और राजपाल यादव हैं। इससे पहले उन्होंने कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'शक्ति... अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही थीं। शो में उन्होंने किन्नर बहू का किरदार निभाया था जो लोगों को काफी पसंद आया।

 

Content Writer

Smita Sharma