''बिग बॉस'' फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया आर्मी के अपमान का आरोप

6/2/2020 8:04:48 AM

मुंबई: टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ यानि विकास पाठक ने एकता और उनकी मां के खिलाफ  खार पुलिस स्टेशनमें मुकद्दमा दर्ज करवाया है।

यह शिकायत एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ सेना और राष्ट्रीय चिन्ह के अपमान के लिए कराई गई है। इस बात की जानकारी खुद हिन्दुस्तानी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर दी। इस वीडियो में हिन्दुस्तानी भाऊ ने बताया कि उन्होंने एकता कपूरके ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' को लेकर यह पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

यह एडल्ट सीरीज है और हिंदुस्तानी भाऊ ने पूरा विवरण दिया है कि उन्हें किस बात को लेकर आपत्ति है। इसके अलावा उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिन्दुस्तानी भाऊ कह रहे हैं कि आज मैने जानी-मानी हस्ती एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर देश में रहकर देश का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रही हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और शोभा कपूर अपनी वेबसीरिज के जरिए देश के जवानों और उनकी पत्नियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे कि देश की गरिमा के खिलाफ और निंदनीय बताया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Police Complaint filed today by me against anti national people Ekta Kapoor and Shobha Kapoor for disrespecting our indian military, national emblem, colonel tag and defaming our country. @alikaashifkhan @narendramodi @indianarmy.adgpi @cmomaharashtra_ @amitshahofficial @timesofindia @@shifuji_jaihind @adityathackeray

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on Jun 1, 2020 at 1:35am PDT

 

इसके साथ ही हिन्दुस्तानी भाऊ ने कहा कि देखते हैं आगे क्या होता है-'वेट एंड वॉच'। अपने पोस्ट में हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और शोभा कपूर को एंटी नैशनल तक कह दिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा-'एकता कपूर के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज। हमारी भारतीय सैना, राष्ट्रीय प्रतीक, कर्नल टैग का अनादार करने और हमारे देश को बदनाम करने के लिए मेरे द्वारा राष्ट्र विरोधी लोगों एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ आज पुलिस शिकायत दर्ज की गई।'

 

बता दें कि इससे पहले 31 मई को भी हिन्दुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में उन्होने लिखा था -'कल बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। हमारे बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा उसको बेनकाब करने वाला हूं। कल उसके खिलाफ FIR करने वाला हूं।उसका नाम कल मोर्निंग में सबको बता दूंगा। अब पहले पने देश के गद्दारों को साफ करना है। जय हिंद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on Jun 1, 2020 at 2:06am PDT

Smita Sharma