वजन कम कर और भी ग्लैमरस हुईं पंजाब की कैटरीना, शहनाज की पतली कमर और कातिलाना अंदाज देख कायल हुए फैंस

9/6/2020 2:44:03 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट थीं। शहनाज ने अपने चुलबुले अंदाज और शरारती अदाओं से सबके दिलों में अपनी खास जगह बनाई।  शहनाज खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाना पसंद करती हैं।  'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर पंजाब की कैटरीना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। पहले जहां शहनाज थोड़ी चब्बी हुआ करती थीं वहीं अब वह फिट दिखने लगी हैं। आइए डालते हैं पंजाबी की कैटरीना कैफ की नए लुक पर एक नजर....
 

 

 

 

 

 

 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज बिग बॉस के बाद उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' में नजर आ चुकी हैं। गाने को काफी पसंद किया गया। शहनाज के फैंस सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी को हमेशा पसंद करते हैं। इसके अलावा वह टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो कुर्ता पजामा में नजर आईं, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। 
 

Smita Sharma