चादर लपेट ''बिग बाॅस 10'' की हसीना ने दिए पोज, तस्वीरों में दिखा कातिलाना अंदाज

8/15/2019 11:09:02 AM

मुंबई: टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट लोपामुद्रा अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में लोपा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेड पर लेटी सफेद चादर ओड़े नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देख आपकी सांसे थम जाएंगी। मिनिमल मेकअप, खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।



बता दें कि लोपा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 



27 साल की लोपामुद्रा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग कोअपना करियर चुना। वह मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स की सेकंड रनर अप रह चुकी हैं। बिग बॉस में आने के बाद लोपामुद्रा घर-घर में फेमस हो गईं। लोपा रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

Smita Sharma