पहले झेला मिस्कैरेज का दर्द..अब बनेंगी मां...बिग बाॅस फेम प्रिया मलिक ने कफ्तान ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

2/8/2024 1:19:42 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक मां बनने वाली हैं। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। वहीं अब प्रिया ने इंस्टा के जरिए भी फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है।

प्रिया ने इंस्टा पर पति संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

शेयर की तस्वीरों में प्रिया व्हाइट मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। वही अपने पति करण की बाहों में कैद होकर बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा-''मां बनने जा रही हूं।''


इंटरव्यू में प्रिया मलिक ने हाल ही में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। प्रिया ने यह भी शेयर किया था कि 2023 में उनका मिसकैरेज हो गया था क्योंकि यह एक अनियोजित प्रेग्नेंसी थी। प्रिया ने यह भी बताया था कि इस प्रेग्नेंसी के दौरान हर अल्ट्रासाउंड एक टेस्ट की तरह लगता था और उन्हें डर था कि वह असफल हो जाएंगी।

बता दें कि प्रिया की पहली शादी 13 अप्रैल 2008 को भूषण मलिक से हुई थी, जो एक एनआरआई थे। हालांकि, दस साल तक शादीशुदा रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद प्रिया को दिल्ली के रहने वाले करण से प्यार हो गया। साल 2022 में प्रिया मलिक ने आनंद कारज समारोह में अपने जीवन के प्यार करण बख्शी से शादी की थी।

Content Writer

Smita Sharma