हुक्का बार में पकड़े गए बिग बॉस विनर:  रेड के बाद हिरासत में लिए गए मुनव्वर फारुकी,मेडिकल टेस्ट निकला पॉजिटिव

3/27/2024 9:33:06 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 17' के विनर और भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक हुक्का बार में रेड मारी। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है हालांकि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।


PunjabKesari

 

 

मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने एक टिप मिलने पर बोरा बाजार में सबलान हुक्का बार पर छापा मारा। था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमारी टीम को जानकारी मिली थी कि हुक्का के नाम पर वहां तंबाकू का इस्तेमाल हो रहा है। हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू वाला हुक्का उपयोग किया जा रहा है। अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल किया है, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा।'

PunjabKesari

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा, तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे। टेस्ट के दौरान वो भी पॉजिटिव पाए गए क्योंकि ये एक Cognizable (संगीन) अपराध है। इसके लिए उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News