'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने खरीदी ड्रीम कार, घर लाए 2.99 करोड़ की लैम्बोर्गिनी हुराकैन एलपी 5802

1/19/2024 2:23:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आए जाने-माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। वजह कुछ और नहीं एक्टर की नई गाड़ी है, जो उन्होंने हाल ही में खरीदी है। यूट्यूबर ने नई सुपरकार लैम्बोर्गिनी हुराकैन एलपी 5802 खरीदी है, जिसकी कीमत फैंस को खूब चौका रही है। सोशल मीडिया पर अनुराग की इस गाड़ी के साथ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

 

अनुराग डोभाल हमेशा से एक सुपरकार खरीदना चाहते थे और आखिरकार उन्होंने लैम्बोर्गिनी हुराकैन एलपी 5802 खरीद कर अपना सपना पूरा कर लिया है। यह खुशखबरी उन्होंने खुद यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर दी है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

इसके अलावा अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी नई कार की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में यूट्यूबर अपनी न्यू कार के साथ बाहें खोलकर पोज दे रहे हैं और बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन एलपी580 - हमारी नई रानी ब्रोसेना.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

बता दें, यूट्यूबर की इस गाड़ी की कीमत 2.99 करोड़ रुपये है। यह एक येलो कलर की बेहद ही शानदार कार है।  

 

वहीं, अनुराग डोभाल की बिग बॉस 17 के घर की जर्नी की बात करें तो वह कुछ शो से कुछ दिनों बाद ही बाहर हो गए थे। उन्हें शो से ऑडियंस पोल नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स की वोटिंग के आधार पर आउट किया गया था। मिड-एविक्शन टास्क में अनुराग डोभाल, आयशा खान और अभिषेक कुमार नॉमिनेटेड थे। ज्यादातर घरवालों ने अनुराग को बेघर करने के लिए वोट किया और वह शो से निकल गए थे।

 

Content Writer

suman prajapati