Bigg Boss 16: ''आप बहुत जल्द अर्चना 2 बनेंगी'' सलमान ने निकाली प्रियंका चौधरी की हेकड़ी
11/20/2022 9:40:30 AM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' के वीकेंड के वार में सलमान खान सुम्बुल तौकीर खान की अक्ल ठिकाने लेकर आए। सलमान ने शालीन भनोट पर घर जाने का भूत सवार था, उसे भी एक चुटकी में गायब कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एमसी स्टैन को भी जमकर फटकार लगाई। वहीं अब आने वाले एपिसोड में सलमान के निशाने पर एक बार फिर प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता आने वाले हैं।
हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वह प्रियंका चाहर चौधरी की हेकड़ी निकालते दिखाई दे रहे हैं। वह एमसी स्टैन और शालीन भनोट की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहते हैं-'प्रियंका प्रो क्लेम्ड सच्चाई की मूरत हैं। जब पहले से ही घर में आग लगी थी शालीन और स्टैन की फाइट, आप आकर आग में घी डालने का काम कर रही थीं। देखो डबल स्टैंडर्ड्स क्या होते हैं वो सिर्फ घरवालों को नहीं, पूरे हिंदुस्तान को दिखाई देता है।'
सलमान की बात सुनकर प्रियंका कहती हैं इसका कारण मैं देना चाहूंगी, तो सलमान उनको टोक देते हैं। कहते हैं- 'अपने वोकल कॉर्ड्स यानी गले को इतना तनाव मत दो। आज हमें मेहनत करने दो थोड़ी-सी। जिस तरीके से आप जा रही हो ना। आप अर्चना 2 बहुत जल्द बनेंगी। फिर अर्चना और प्रियंका दोनों सलमान का मुंह ताकने लग जाती हैं।'
इसके बाद सलमान खान घरवालों से पूछते हैं कि कितने लोगों को लगता है कि निमृत की अपनी कोई पहचान नहीं है? इस पर सिवाए प्रियंका, अर्चना, सौंदर्या और अंकित के कोई हाथ नहीं उठाता है। फिर प्रियंका बोलती हैं-'उनका कोई भी स्टैंड प्रॉपर नहीं है।' जिस पर निमृत इमोशनल हो जाती हैं। सलमान को बताती हैं- 'सर आपको पता है। मैंने जो दवाइयां छोड़ी हैं जो अभी छोड़ी हैं उससे मुझे आगे बढ़ने में मुश्किल आती है। फिर होस्ट उनको समझाते हैं कि वह पिछले के बारे में न सोचें बल्कि आगे के बारे में सोचें और आगे बढ़ती रहें।'
गौतम विग होंगे घर से बेघर
इस हफ्ते भी सलमान खान ने शो से एक कंटेस्टेंट को बाहर कर दिया है। इस बार बिग बॉस 16 से गौतम स विग बाहर हो गए हैं।