Bigg Boss 16 Promo:''तुम्हारी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं'' अब्दू रोजिक संग फ्लर्ट करती दिखीं टीना, घर में नाॅमिनेशन से मचेगा तहलका

10/3/2022 1:04:11 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' का धमाकेदार आगाज हो गया है।घर में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट्स ने अपना गेम भी शुरू कर दिया है। पहले एपिसोड में निमृत कौर अहलूवालिया और अर्चना गौतम के बीच कहासुनी हुईं।  वहीं शो का दूसरा एपिसोड भी जबरदस्त होने वाला है। हाल ही में शो से जुड़े कुछ प्रोमो वीडियो सामने आए हैं। दरअसल, अब बिग बॉस के घर में स्वयंवर होगा और दूल्हा बनेंगे अब्दू रोजिक।

'बिग बॉस' हाउस के सबसे एलिजिबल बैचलर अब्दू का स्वयंवर करवाया जाएगा तो वह हैरान रह जाते हैं। मजेदार तो तब होता है जब टीना दत्ता अब्दू के साथ फ्लर्ट करने लगती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि  अब्दू, शिव ठाकरे और टीना दत्ता के साथ डाइनिंग टेबल बैठे हैं। अब्दू सब्जियां काटने में शिव की मदद कर रहे हैं। तभी टीना कहती हैंवह अब्दू का स्वयंवर करवाना चाहती हैं। अब्दू चौंक जाते हैं।

फिर टीना, अब्दू से कहती हैं कि क्या वह उनकी गर्लफ्रेंड बन सकती हैं? क्या वह उन्हें डेट कर सकती हैं? यह सुनकर अब्दू रोजिक खूब हंसते हैं।व ठाकरे, अब्दू को अर्चना के नाम से चिढ़ाते हैं।

वह कहते हैं कि अब्दू रोजिक तो अर्चना गौतम को पसंद करते हैं। अर्चना का नाम सुनते ही अब्दू जोर से 'no' बोलते हैं। टीना, अब्दू को चिढ़ाती रहती हैं। वह अब्दू के गाल और स्माइल की तारीफ करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

इसके अलावा आज के एपिसोड में नोमिनेशन भी देखने को मिलेगा। इसकी भी झलक दिखाई गई है। छोटी सी झलक देखने पर ये पता चलता है कि सौंदर्या अब्दू को घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट करेंगी। अब घर से बेघर होने के लिए लिए कौन-कौन नाॅमिनेटिड होगा वो तो आज पता चलेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Content Writer

Smita Sharma