Bigg Boss 16: पांच फाइनलिस्ट में मुकाबला, शिव ठाकरे-प्रियंका चौधरी के बीच कड़ी टक्कर! किसके सिर सजेगा ताज

2/11/2023 2:14:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी का फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। फिनाले एपिसोड को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर यह शो कौन सा कंटेस्टेंट जीतेगा। शो में बचे 5 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच ट्रॉफी जीतने की रेस लगी हुई है।


 
बिग बॉस फिनाले के लिए वोटिंग भी शुरू हो चुकी है। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। ज्यादातर दर्शक प्रियंका के ट्रॉफी जीतने का दावा ठोक रहे हैं। वहीं कई स्टार्स भी बिग बॉस 16 की विजेता प्रियंका को बता चुके हैं। अब ये तो फिनाले में पता चलेगा कि शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।


‘बिग बॉस 16’ का फिनाले एपिसोड शनिवार यानी 11 फरवरी और ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 12 फरवरी को आएगा। इसकी लाइव स्ट्रीम रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होगी। ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले में सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाया जाएगा। वहीं कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसमें हिस्सा लेंगे।


 

Content Writer

suman prajapati