Bigg Boss 16: फिनाले वीक में पहुंचते ही खुशी से झूमी अर्चना-प्रियंका, पूरे घर में झूम-झूमकर कर किया डांस
2/1/2023 11:55:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो फिनाले के बेहद नजदीक है। जैसे-जैसे शो अपने अंजाम के करीब जा रहा है वैसे-वैसे सभी कंटेस्टेंट अपना गेम खेलने लगे हैं। इसी बीच सोमवार के एपिसोड में घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसमें प्रियंका चाहर, अर्चना गौतम और शालीन भनोट की किस्मत चमक गई।
Archana, Priyanka and Shalin reached in finale week🥳🥳
— Archana Gautam™ (@TeamArchu) January 31, 2023
Archana was so happy😍
Big Congratulations to all👍🏻Celebration time 🎉🎊#BiggBoss16 #BB16#ArchanaGautam𓃵 #ArchanaGautam#VM pic.twitter.com/35rOymTlAh
नॉमिनेशन टास्क में घरवाले दो ग्रुप में बंट गए। जहां एक तरफ प्रियंका चाहर, अर्चना गौतम और शालीन भनोट थे। तो वहीं दूसरे ग्रुप में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुंबुल तौकीर शामिल ते। अंत में मंडली के सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं और प्रियंका के ग्रुप के सदस्य फिनाले वीक में पहुंच जाते हैं। फिनाले वीक में पहुंचते ही अर्चना खुशी से फुली नहीं समाती हैं और पूरे घर में झूम-झूमकर डांस करने लगती हैं। उनके साथ प्रियंका भी ठुमके लगाती नजर आती हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वहीं, दूसरी ओर सुंबुल की वजह से मंडली नॉमिनेट हो गई, इसलिए वो किसी से बात नहीं कर रही हैं। शिव और स्टेन उन्हें मनाने जाते हैं लेकिन वो किसी से बात नहीं करना चाहती हैं।