Bigg Boss 15: ''मैं प्रेग्रेंट हूं उमर रियाज'' भरी महफिल तेजस्वी प्रकाश का कबूलनामा, एक्ट्रेस की बात सुन उड़े कंटेस्टेंट के होश

12/19/2021 2:07:23 PM

मुंबई: 'बिग बॉस 15' में तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा कबूलनामा किया जिसे सुन हर किसी के होश उड़ गए। तेजस्वी ने अपने साथ कंटेस्टेंट से उमर रियाज से कहा कि वह मां बनने वाली हैं। तेजस्वी की ये बात सुन उमर रियाज के भी होश उड़ जाते हैं।

इससे पहले आप बात को सीरियस लें हम आपको बता दें कि ये सब एक प्रैंक था जो तेजस्वी ने सलमान खान के कहने पर किया। दरअसल, 'बिग बॉस 15' के वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान खूब कॉमिडी का तड़का लगाने वाले हैं। इस एपिसोड में उनके 'पार्टनर' गोविंदा नजर आने वाले हैं।

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड के प्रोमो वीडियो में गोविंदा और सलमान तेजस्वी प्रकाश को मजेदार डायलॉग बताते नजर आएंगे जो वह अपने मुंह से उमर रियाज को बोलती हैं। इसके बाद तेजस्वी उमर से बोलती हैं-'गैस हो गई है मुझे।' ये बात सुनकर उमर हंसने लगते हैं। गुस्से में तेजस्वी कहती हैं कि ये मजाक की बात नहीं है बिल्कुल।

सलमान के कहने पर तेजस्वी बोलती हुई नजर आती हैं- 'मां बनने वाली हूं मैं।' ये सुनकर उमर चौंक जाते हैं और कहते हैं कि तू ये क्या बोल रही है। अपना प्रैंक जारी रखते हुए तेजस्वी कहती हैं- 'गैस की वजह से कोई लड़की प्रेगनेंट हो जाए क्या ये मुमकिन है।' इस बात को सुनकर उमर रियाज काफी कंफ्यूज हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

वहीं शो में घरवालों को इस बार अपनी भड़ास निकालने का भी पूरा मौका मिलेगा। कंटेस्टेंट से कहा जाएगा कि वो जिन लोगों को पसंद नहीं करते हैं उनके ऊपर लिक्विड फेंक सकते हैं। रितेश  इस मौके का फायदा उठाते हुए रश्मि देसाई पर फेंकते हुए कहते हैं कि राखी सांवत और उनके बीच वो दरार डालने की कोशिश करती हैं। तेजस्वी प्रकाश पर प्रतीक लिक्विड फेंक देते हैं और कहते हैं उनका बेस्ट फ्रेंड बदल गया है।

Content Writer

Smita Sharma