Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने चैनल पर लगाया आरोप तो भड़के सलमान खान ने लगाई फटकार, बोले-जिस थाली में खाया...
1/15/2022 6:13:31 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 15 के घर में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन हाल आने वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान तेजस्वी प्रकाश पर खूब बरसते हुए दिखाई देंगे। इस आगामी एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमे सलमान तेजस्वी को 'बेईमान' भी कहते दिखते हैं।
दरअसल, तेजस्वी ने शो में चैनल के खिलाफ बात की। जैसे ही सलमान को इस बात का पता चला तो एक्टर ने आपा खो दिया।
सलमान खान कहते हैं कि वह इस चैनल को कोस रही हैं, जिससे पता चलता है कि वह अनफैथफुल हैं। उन्होंने कहा, 'जिस थाली में खाया जा रहा है, उसमें कोई छेद करता है?'
सलमान यहीं नहीं रुके और आगे तेजस्वी से कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का भी सम्मान नहीं करती हैं।
बता दें, तेजस्वी ने चैनल पर शमिता शेट्टी के प्रति पक्षपाती होने का आरोप लगाया था। उन्होंने उनसे सहानुभूति कार्ड खेलना बंद करने के लिए कहा। तेजस्वी ने गुस्सा में कहा कि उन्हें किसी से सहानुभूति नहीं चाहिए। इसके बाद सलमान खान ने एक्ट्रेस को कहा , 'चुप रहो तेजस्वी।'