Inside Photos: बेडरूम, स्विमिंग पूल से लेकर किचन तक, अंदर से ऐसा है ''Bigg Boss OTT'' का घर,ओमंग कुमार और उनकी पत्नी ने डिजाइन किया लुक

8/8/2021 9:23:55 AM

मुंबई: छोटे पर्दे का सबसे फेमस विवादित रियालिटी शो बिग बॉस के डिजिटल वर्जन की खूब चर्चा हो रही है। शो में इस बार लोगों को  मसालेदार कंटेंट, रोमांस, ड्रामा, झगड़ा और प्यार एक साथ देखने को मिलेगा। Bigg Boss OTT 8 अगस्त रात 8 बजे से वूट  ऐप के जरिए दस्तक देने को तैयार है। इस बार शो में कई बदलाव किए गए हैं पहला और सबसे बड़ा बदलाव तो यही है कि बिग बॉस इस बार सीधे टीवी पर आने की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों का ममोरंजन करेगा। शुरुआती 6 हफ्ते शो वूट पर ही दिखाया जाएगा। दूसरा इस बार शो को प्रोड्यूसर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।

वहीं इस बार तो घर में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इस बार घर के पूरे लुक को  आर्ट और बॉलीवुड निर्देशक ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग ने डिजाइन किया है। घर को कार्निवल और बोहेमियन थीम पर सजाया गया है, जिसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं बिग बॉस ओटीटी हाउस की तस्वीरों पर एक नजर...

बिग बॉस हाउस  के एंट्री पॉइंट को  कलरफुल पर्दों और लाइट से सजाया गया है। 

यह है बिग बॉस ओटीटी हाउस का स्विमिंग पूल, जिसके ऊपर लैंप लगाए गए हैं। 

 

फिटनेस फ्रीक कंटेस्टेंट्स के लिए जिम एरिया। 

 

बिग बॉस ओटीटी हाउस के लिविंग एरिया में बिग बॉस की बड़ी-बड़ी आंखें नजर आ रही हैं। थीम को ध्यान में रखते हुए सोफा को फूलों से सजाया गया है। 


 लिविंग रूम


    

बंक बेड बिग बॉस ओटीटी हाउस की नई खासियत हैं। ऊपर लगे कैमरे ऊपर बिस्तरों पर लेटे हुए प्रतियोगियों को कवर करेंगे।


 

गार्डन एरिया में एक पर्सनलाइस्ड एरिया भी बनाया गया है।

किचन एरिया


ये है बिग बॉस ओटीटी हाउस का बाथरूम एरिया, जहां ऊपर एक बड़ा झूमर लटका हुआ है

बता दें कि इस बार शो में रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, जीशान खान, नेहा भसीन, अक्षरा सिंह जैसे सेलेब्स घर के सदस्य बनेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma