घर से निकलते ही बेटीसंग जय भानुशाली ने बिताया समय, पापा को देख खिल उठा नन्हीं तारा का चेहरा

11/26/2021 3:54:30 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' के मेकर्स ने गुरुवार को तीन कंटेस्टेंटेस को घर से बेघर किया। इन तीन सदस्यों के नाम नेहा भसीन, विशाल कोटियन और जय भानुशाली थे। जय भानुशाली शो में दमदार प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे थे, जिनके अचानक चले जाने से फैंस थोड़े निराश हैं।

PunjabKesari

वहीं बिग बाॅस के घर से निखलते ही जय अपनी बेटी तारा भानुशाली के साथ वक्त बिता रहे हैं। जय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बेटी के साथ इंस्टाग्राम गेम खेलते दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

जय भानुशाली का ये क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वो और उनकी बेटी हंसते-खेलते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jay Bhanushali (@ijaybhanushali)

बिग बॉस के घर के अंदर कई बार जय भानुशाली को बेटी की याद करते हुए देखा गया है। वहीं नन्हीं तारा का भी पापा के बिना कुछ ऐसा ही हाल था।  तारा रोज बिग बॉस के शुरू होते ही टीवी के सामने अपने पिता को देखने के लिए खड़ी हो जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahhi ❤️tara❤️khushi❤️rajveer (@mahhivij)

 

जय के बिग बाॅस से निकलने से पहले माही ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में तारा टीवी के सामने खड़ी नजर आ रही है। तारा पिंक कपड़ों में बेहद क्यूट लग रही है। तारा पिता को स्क्रीन पर देखकर पापा... पापा... कहने लगती है और स्क्रीन के अंदर जाने की कोशिश करती है। वीडियो शेयर करते हुए माही ने लिखा- 'अंदर जाने के लिए दरवाजा ढूंढ रही है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahhi ❤️tara❤️khushi❤️rajveer (@mahhivij)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News