Bigg Boss 15 Finale: 15 लाख लेकर रेस से बाहर हुए निशांत भट्ट! टूटा फैंस का दिल

1/29/2022 1:13:45 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 15' के फिनाले में अब कुछ घंटें ही बचे हैं।29 जनवरी को शो का फिनाले शुरु होगा। वहीं 30 जनवरी को पता चल जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी अपने साथ अपने घर कौन लेकर जाएगा। शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल सभी ने बिग बॉस 15 के फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है।

कंटेस्टेंट्स के फैंस और घरवाले अपने फेवरेट को जिताने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं शो के दमदार कंटेस्टेंट ने 15 लाख रुपए लेकर फिनाले से एगजिट ले ली हैं। ये कंटेस्टेंट हैं बिग बाॅस ओटीटी के फर्स्ट रनरअप निशांत भट्ट हैं।

निशांत भट्ट ने ने फिनाले में 15 लाख रुपए लेकर एग्जिट ले ली है। इस प्रतियोगी के ऊपर कई लोग अपना दांव खेल रहे थे लेकिन इसने आखिरी मौके पर अपने फैंस को धोखा दे दिया। निशांत भट्ट ने कई हफ्तों की मेहनत के बाद लम्बी-चौड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी की थी, जो उनके बाहर होने की खबर से निराश हो जाएगी।


अब देखना है कि तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल  में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा। 

Content Writer

Smita Sharma