''बिग बॉस 15'' फेम विशाल कोटियन ने गरीब बच्चों के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया बर्थडे, फैंस ने वीडियो पर जमकर लुटाया प्यार

2/14/2022 10:41:37 AM

मुंबई. 'बिग बॉस 15' फेम विशाल कोटियन ने 13 फरवरी को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। एक्टर ने गरीब बच्चों के साथ केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में विशाल व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। एक्टर गरीब बच्चों के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। केक काटने के बाद विशाल बच्चों को अपने हाथ से केक खिलाते हैं। एक्टर बच्चों से कहते हैं कि आप सभी स्कूल जाया करो मैं ऐसे ही आता रहूंगा। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

काम की बात करें तो विशाल ने साल 1998 में शो 'दिल विल प्यार व्यार' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर 'ऐसा देश है मेरा', 'सीआईडी' 'फैमिली नंबर 1', 'शश्श कोई है', और 'प्यार में ट्विस्ट' सहित कई टीवी शोज में नजर आए। हाल ही में विशाल 'बिग बॉस 15' में दिखाई दिए थे।

Content Writer

Parminder Kaur