''बिग बॉस-15'' फेम तेजस्वी प्रकाश को मिला बड़ा ऑफर, एकता कपूर के शो ''नागिन 6'' में आएंगी नजर!

1/14/2022 4:50:12 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 15' में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का दमदार खेल देखने को मिला है। एक्ट्रेस के प्रदर्शन और करण कुंद्रा संग उनकी लव स्टोरी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बिग बॉस के खत्म होने से पहले तेजस्वी प्रकाश को एक बड़ा ऑफर मिला है। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आ सकती हैं।


शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नागिन-6 में तेजस्वी प्रकाश को कास्ट करने के लिए उत्सुक हैं। तेजस्वी, बिग-बॉस 15 की टॉप दावेदारों में से एक हैं और पहले भी वह छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुकी हैं। हालांकि अभी इसपर काम किया जा रहा है। हम अभी बिग बॉस के खत्म होने और उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।'

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित और महक चहल पहले से ही नागिन शो का हिस्सा हैं और अब तेजस्वी प्रकाश भी उनके साथ काम करती हुईं नजर आ सकती हैं। बता दें तेजस्वी स्वरगिनी-जोड़े रिश्तों के सुर में रागिनी, 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' और  'कर्णसंगिनी' जैसे शोज में नजर आ चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं।


जानकारी के लिए बता दें सबसे पहले नागिन शो से एक्ट्रेस मौनी रॉय ने प्रसिद्धि हासिल की। बाद में सुरभि ज्योति ने मौनी को रिप्लेस किया और नाम कमाया। इसके बाद निया शर्मा, जैस्मिन भसीन और सुरभि चंदना को भी शो में देखा जा चुका है।


 

Content Writer

Parminder Kaur