मंगेतर साज के साथ शादी के बंधन में बंधी अफसाना खान, दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लगीं सिंगर

2/20/2022 10:57:35 AM

मुंबई. 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेट रही पंजाबी सिंगर अफसाना खान मंगेतर साज के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
अफसाना ने अपनी शादी में दो तरह के लहंगे पहने। सिंगर ने पहले पीच कलर का लहंगा पहना। इसके साथ अफसाना ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने हुए है। इसके बाद अफसाना ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना। इसके साथ सिंगर ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप, गोल्डन जूलरी और नथ से अफसाना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों लहंगों में अफसाना बेहद खूबसूरत लगी। वहीं साज भी दो शेरवानियों में दिखाई दिए। पहले साज ने ग्रीन शेरवानी पहनी।

PunjabKesari

इसके बाद साज ने क्रीम शेरवानी पहनी। इसके साथ उन्होंने पीच पगड़ी बांधी हुई है।। दुल्हे लुक में साज शानदार लग रहे हैं। अफसाना और साज एक-साथ काफी अच्छे और खुश लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 

 

PunjabKesari
बता दें अफसाना और साज की शादी में रश्मि देसाई, राखी सावंत, अक्षरा सिंह, डोनल बिष्ट, उमर रियाज समेत कई स्टार्स शामिल हुए। इस सभी ने मिलकर हल्दी और मेंहदी सेरेमनी में भी खूब रौनक लगाई थी।

PunjabKesari

अफसाना ने भी सभी के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News