साड़ी में टीवी की किन्नर बहू का दिलकश अंदाज, शिमला की वादियों में रुबिना ने करवाया स्टाइलिश फोटोशूट

5/23/2021 2:09:17 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' की विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक इन दिनों अपने होमटाउन शिमला में हैं। टीवी की किन्रर बहू आए दिन शिमला की खूबसूरत वादियों में बिताए पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रुबिना ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रुबिना व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं।

इस साड़ी को उन्होंने व्हाइट कलर के ब्लाउज से टीमअप किया है। साड़ी के पल्ली पर पिंक कलर का प्रिंट हैं। रुबिना ने अपने लुक को एकदमल लाइट मेकअप, स्लिवर ईयरिंग्स, ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

रुबिना शिमला की पहाड़ियों के बीच स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपना एक छोटू-सा रेड पर्स भी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। रुबिना की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि रुबिना हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव आईं थी। कोविड रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद वह शिमला आ गईं थी और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वहीं अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कोरोना को मात दी है। कोरोना से ठीक होने के बाद रुबिना ने फैमिली संग जमकर धमाल मचाया था। 

काम की बात करें तो 'बिग बाॅस' से निकलने के बाद उन्होंने अपने शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में रीएंट्री की थी। इसके अलावा वह दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। पहली म्यूजिक वीडियो में वह पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं थीं। वहीं उनका दूसरा म्यूजिक वीडियो बिग बाॅस 13 फेम पारस छाबड़ा के साथ था। 

Content Writer

Smita Sharma