BB14: विकास गुप्ता के रिलेशनशिप को लेकर किए दर्दनाक खुलासे ने उड़ाए सबके होश,बिलखते हुए कहा-जो मेरी लाइफ में आएगा उसे वो...

12/28/2020 1:17:04 PM

मुंबई: प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को बिग बॉस के घर का मास्टरमाइंड कहा जाता है। विकास गुप्ता ने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था और इसके बाद वह लगभग हर एक सीजन का हिस्सा रहे। विकास गुप्ता की वजह से इस गेम शो की रूपरेखा बदल जाती है। ऐसे में 'बिग बॉस 14' के मेकर्स ने भी उन्हें इस सीजन में बुलाया। इस सीजन में विकास के कई शेड देखने को मिले।

वहीं अब विकास गुप्ता ने अपने सीने में दफन उस राज को सबके सामने उजागर कर दिया। जिसे लेकर वह अब तक डर के साये में जी रहे थे।विकास गुप्ता के उस दर्दभरे राज को सुनकर सभी घरवालों के होश उड़ गए। विकास बिलख बिलख कर अपनी बात कह रहे थे वहीं पूरा घर उन्हें शांत कराने और सपॉर्ट करने के लिए उमड़ पड़ा।

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि विकास अपना दिल हल्का करने के लिए निक्की तम्बोली और रुबीना दिलाइक के सामने कई राज उगल रहे हैं। विकास गुप्ता इस शो के अपकमिंग एपिसोड में उस शख्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी है। 

विकास ने कहा- 'मैं साढ़े चार साल से लड़ रहा हूं।अब तक मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया था, लेकिन अब ढंग से लूंगा। वो और मैं इस शो में आने से पहले तक रिलेशनशिप में थे। हम डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में थे, जो कोई भी मेरी लाइफ में आएगा वह उस इंसान को इमोशनली और साइकॉलॉजिकली ऐसा कर देंगा कि वो मुझसे नफरत करने लगेगा। अब जब मैं वापस आउंगा तो मैं आपको छोड़ूंगा नहीं।' हालांकि इस प्रोमो से यह नहीं पता चल पाया है कि विकास गुप्ता किसके बारे में बात कर रहे थे। यह तो एपिसोड के टेलिकास्ट होने पर ही पता चलेगा। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही विकास गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा पर कई आरोप लगाए थे। वीडियो के जरिए दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। वीडियो में विकास गुप्ता ने पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

Smita Sharma